Search

 
 
 

इंटरपोल की मदद से देश के दो भगौड़े विदेश से वापस लाये गये

सीबीआई को इंटरपोल की मदद से दो भगौड़े अपराधियों को वापस लाने में कामयाबी मिली है. भगौड़ मोहम्मद अली कन्नीर पल्लियाली को सउदी अरब से और अविनाश राठौर को यूएइ से वापस लाया गया है. NIA को हत्या सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों में मोहम्मद अली कन्नीर पल्लियाली की तलाश थी.
 

Lagatar Desk: सीबीआई को इंटरपोल की मदद से दो भगौड़े अपराधियों को वापस लाने में कामयाबी मिली है. भगौड़ मोहम्मद अली कन्नीर पल्लियाली को सउदी अरब से और अविनाश राठौर को यूएइ से वापस लाया गया है.


NIA को हत्या सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों में मोहम्मद अली कन्नीर पल्लियाली की तलाश थी. उसने भीड़ लगाकर दुकान में घुसकर एक व्यक्ति की हत्या की थी. महाराष्ट्र पुलिस को दूसरे भगौड़े अविनाश राठौर की तलाश थी. उसने लोगों को कम समय में ज्यादा रिटर्न का लालच देकर ठगा. लोगों से पैसे लिये और फरार हो गया. 

 

इसे भी पढ़ें - 

 

विदेश भागने के बाद एनआईए और महाराष्ट्र पुलिस के अनुरोध पर इन भगौड़ों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था. इसके आलोक में इंटरपोल ने दोनों भगौड़ों को पकड़ा. इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर विदेश से वापस लाया गया. दोनों अभियुक्तों को संबंधित जांच एजेंसियों के हवाले कर दिया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही