Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दिल्ली से पाकुड़ जाने के दौरान भटकी दो बच्चियां, पुलिस ने बहु बाजार से किया बरामद

Ranchi: राजधानी रांची के बहु बाजार से दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने बरामद किया है. ये दोनों बच्चियां दिल्ली से पाकुड़ जा रही थी. इसी बीच वह भटक गई थी. इस मामले की जानकारी दिल्ली पुलिस को दी गई थी. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस की टीम ने रांची पुलिस की टीम से संपर्क किया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: राजधानी रांची के बहु बाजार से दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने बरामद किया है. ये दोनों बच्चियां दिल्ली से पाकुड़ जा रही थी. इसी बीच वह भटक गई थी. इस मामले की जानकारी दिल्ली पुलिस को दी गई थी. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस की टीम ने रांची पुलिस की टीम से संपर्क किया. रांची पुलिस को जानकारी मिली कि बहु बाजार में दो नाबालिग बच्ची भटकी हुई है. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दोनों नाबालिग बच्चियों को बरामद कर लिया है.


इस मामले को लेकर चुटिया थाना प्रभारी पुनम कुजूर ने बताया कि दोनों बच्ची को बहु बाजार से बरामद कि या गया है. इस संबंध में बच्ची के परिवार को सूचना दे दी गई है. कल बच्चियों के परिवार और दिल्ली पुलिस की टीम रांची आएगी. जिसके बाद उनकी पहचान कराकर सौंप दिया जाए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही