Search

 
 
 

देवघर : सारठ में बालू उठाव को लेकर दो पक्षों में झड़प, FIR दर्ज

सारठ थाना क्षेत्र के कुकराहा पंचायत अंतर्गत संचालित ग्रेड वन तालझारी घाट से बालू उठाव को लेकर दो पक्षों में झड़प हुई है. जानकारी के अनुसार, नदी से बालू उठाने को लेकर तालझारी और सधरिया गांव के ग्रामीणों के बीच कहासुनी हो गई.
 

Deoghar :  सारठ थाना क्षेत्र के कुकराहा पंचायत अंतर्गत संचालित ग्रेड वन तालझारी घाट से बालू उठाव को लेकर दो पक्षों में झड़प हुई है. जानकारी के अनुसार, नदी से बालू उठाने को लेकर तालझारी और सधरिया गांव के ग्रामीणों के बीच कहासुनी हो गई.

 

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में झड़प हो गई. घटना के बाद सधरिया गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने थाने में आवेदन दिया है और मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

 

सधरिया की जगह तालझारी घाट का दिया जा रहा था चालान

दरअसल तालझारी घाट से ही बालू उठाव का प्रावधान है. ग्रामीणों का आरोप है कि सधरिया गांव की सीमा क्षेत्र से बालू उठाकर तालझारी घाट का चालान दिया जा रहा है. इसको लेकर सधरिया गांव के कई लोग सधरिया सीमा क्षेत्र में पहुंचे और अवैध बालू उठाव को रोकने की कोशिश की. 

 

इस दौरान तालझारी गांव के दर्जनों ग्रामीण वहां पहुंच गये और दोनों पक्षों के बीच कहा-सुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते गाली-गलौज के साथ मारपीट भी शुरू हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर एक पत्रकार मौके पर खबर संकलन के लिए पहुंचा, लेकिन उसके साथ भी तालझारी गांव के कुछ लोगों ने अभद्र व्यवहार किया.

 

ग्रामीणों का आरोप है कि इससे पहले भी उनके क्षेत्र से अवैध रूप से बालू उठाव किया जा रहा था, जिसकी शिकायत अंचलाधिकारी और थाना में की गयी थी. जांच के बाद उस पर रोक लगा दी गयी थी. लेकिन अब फिर से तालझारी घाट के निर्धारित क्षेत्र से बाहर बालू उठाव होने की शिकायत सामने आ रही है.

 

ग्रामीणों ने बताया कि अंचल कार्यालय  में इस मामले की शिकायत अंचलाधिकारी से करेंगे. वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही