Search

 
 
 

Dhanbad News: प्रिंस खान गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार, हथियार और बम बरामद

धनबाद पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक वारदात को समय रहते विफल करते हुए प्रिंस खान गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को हथियार और जिंदा बम के साथ गिरफ्तार किया है.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad: धनबाद पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक वारदात को समय रहते विफल करते हुए प्रिंस खान गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को हथियार और जिंदा बम के साथ गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी एक स्थानीय जमीन कारोबारी और होटल व्यवसायी की हत्या की साजिश रच रहे थे. यह जानकारी गुरुवार को सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने प्रेसवार्ता कर दी. 

इसे भी पढ़ें: 

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बीआईटी पॉलिटेक्निक के समीप जंगल में गुलाम गौस उर्फ छोटू कुरैशी और शोएब कुरैशी हथियारों के साथ जमा हुए हैं और किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं. सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया.

Uploaded Image

छापेमारी के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया.गुलाम गौस उर्फ छोटू कुरैशी के पास से दो जिंदा बम, मेड इन इटली अंकित एक अवैध पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किया गया वहीं शोएब कुरैशी के पास से KING KGF अंकित एक अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए.

 

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे प्रिंस खान गिरोह से जुड़े हैं और एक स्थानीय जमीन कारोबारी एवं होटल व्यवसायी की हत्या करने के उद्देश्य से वहां एकत्र हुए थे.  गुलाम गौस उर्फ छोटू कुरैशी ने यह भी स्वीकार किया कि वह व्हाट्सएप के माध्यम से गोपी खान और प्रिंस खान के लगातार संपर्क में था.

 

इस मामले में बैंकमोड़ थाना (भूली ओपी) कांड संख्या 116/2026 दर्ज किया गया है. आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), आर्म्स एक्ट तथा विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है.

 

उन्होंने  यह भी कहा कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों और उनकी गतिविधियों की भी जांच की जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही