Search

 
 
 

दिल्ली में राष्ट्रीय सम्मान पाकर चक्रधरपुर लौटे ‘हो’ भाषा के दो साहित्यकार, स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत

Chakradharpur News : दोनों साहित्यकारों के शहर पहुंचते ही स्थानीय लोगों और ‘हो’ भाषा प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला.सामाजिक कार्यकर्ता विजय सिंह सुम्बरुई के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए.
 
डोबरो बुड़िउली और कशराई कुदादा

Shambhu Kumar

 

Chakradharpur News : जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में ‘भगवान बिरसा मुंडा राष्ट्रीय पुरस्कार 2026’ से सम्मानित होकर लौटे ‘हो’ भाषा के दो प्रतिष्ठित साहित्यकार डोबरो बुड़िउली और कशराई कुदादा का मंगलवार को चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया.

 

 

दोनों साहित्यकारों के शहर पहुंचते ही स्थानीय लोगों और ‘हो’ भाषा प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला.सामाजिक कार्यकर्ता विजय सिंह सुम्बरुई के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए. इस दौरान लोगों ने दोनों साहित्यकारों को फूल-मालाएं पहनाकर गर्मजोशी के साथ उनका अभिनंदन किया और उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की.

 

मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि दोनों साहित्यकारों ने अपनी प्रतिभा और निरंतर प्रयासों से न केवल ‘हो’ भाषा को नई पहचान दिलाई है, बल्कि जनजातीय समाज की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

 

आधुनिक इंडिया फाउंडेशन की ओर से जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन में उत्कृष्ट योगदान के लिए डोबरो बुड़िउली और कशराई कुदादा को इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.

 

दोनों विभूतियों की इस राष्ट्रीय उपलब्धि से पश्चिमी सिंहभूम जिले सहित पूरे जनजातीय समाज में हर्ष और गौरव का माहौल है. स्वागत समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता अनवर हुसैन समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही