Search

 
 
 

Jamtara News: नारायणपुर में अलग-अलग सड़क हादसे में दो घायल

नारायणपुर थाना क्षेत्र में रविवार को अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया.
 
जामताड़ा जिले की खबरें

Jamtara: नारायणपुर थाना क्षेत्र में रविवार को अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया.

इसे भी पढ़ें: 

पहली घटना रविवार शाम करीब साढ़े तीन बजे चितरपुर जोरिया के समीप हुई. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मधुबन गांव निवासी सानू भंडारी का पुत्र रिंकू भंडारी (28) गादीटांड़ गांव में छठीयारी कार्यक्रम में बाल काटने गया था. वहां से बाइक से अपने घर लौटने के दौरान चितरपुर जोरिया के समीप अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने धनबाद रेफर कर दिया.

 

वहीं दूसरी घटना रविवार शाम करीब पांच बजे भैयाडीह गांव के समीप हुई. थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव निवासी मलीन्द्र मुर्मू (45) अपने ससुराल लक्ष्मीपुर गांव से बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान भैयाडीह गांव के समीप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने कलवर्ट से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें भी इलाज के लिए सीएचसी नारायणपुर लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही