Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

DSPMU में कुलपति की दो अहम बैठकें, वित्तीय स्थिति और परीक्षा व्यवस्था पर फोकस

DSPMU के कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने आज विश्वविद्यालय के लेखा विभाग और परीक्षा विभाग के साथ दो महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन किया
Advertisement
Advertisement

Ranchi : DSPMU के कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने आज विश्वविद्यालय के लेखा विभाग और परीक्षा विभाग के साथ दो महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन किया.पहली बैठक में उन्होंने वित्त अधिकारी डॉ. अनीता मेहता और लेखा विभाग के कर्मियों के साथ गहन संवाद करते हुए विश्वविद्यालय की वर्तमान वित्तीय स्थिति की समीक्षा की.

 

कुलपति ने कहा कि आधारभूत संरचना के विकास तथा प्रशासनिक और अकादमिक विस्तार के लिए वित्तीय स्थिति की अद्यतन जानकारी अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने विश्वास जताया कि इस बैठक के सकारात्मक परिणाम भविष्य में देखने को मिलेंगे.

 

इसके बाद परीक्षा विभाग के साथ आयोजित दूसरी बैठक में कुलपति ने आगामी परीक्षाओं, परिणाम प्रकाशन और विद्यार्थियों से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने सभी कार्यों के शीघ्र और सुचारू निष्पादन पर विशेष जोर दिया.

 

डॉ. मनोहर ने कहा कि विश्वविद्यालय की प्रगति के लिए विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय और स्पष्ट लक्ष्य निर्धारण जरूरी है. उन्होंने सामूहिक प्रयासों से समस्याओं के त्वरित समाधान पर बल दिया.बैठक में कुलसचिव डॉ. धनंजय द्विवेदी और परीक्षा नियंत्रक डॉ. शुचि संतोष बरवार भी उपस्थित रहे. इसकी जानकारी जनसंपर्क पदाधिकारी (पीआरओ) डॉ. राजेश कुमार सिंह ने दी.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही