Search

 
 
 

NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में दो और अभियुक्त गिरफ्तार

सीबीआई ने NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में दो और आभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में धनंजय लोखंडा और मनीषा वाघमारे का नाम शामिल है. इस तरह इस मामले में गिरफ्तार अभियुक्तों की संख्या अब 7 हो गई.
 

Lagatar Desk : सीबीआई ने NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में दो और आभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में धनंजय लोखंडे और मनीषा वाघमारे का नाम शामिल है. इस तरह इस मामले में गिरफ्तार अभियुक्तों की संख्या अब 7 हो गई.

 

सीबीआई ने पेपर लीक मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के तीसरे दिन (14-5-2026) को देश के विभिन्न हिस्सों में कुल 14 ठिकानों पर छापा मारा. छापेमारी के दौरान धनंजय लोखंडे को महाराष्ट्र के अहिल्यानगर और पुणे से मनीषा वाघमारे को गिरफ्तार किया गया.

 

इसके अलावा कुछ लोगों को संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. गिरफ्तार किए गए और हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है.

 

सीबीआई ने 13 मई को छापेमारी के दौरान जिन 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था. उन्हें दिल्ली स्थित सीबीआई के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया गया. साथ ही पेपर लीक प्रकरण में आगे की जांच के लिए इन अभियुक्तों को रिमांड पर देने का अनुरोध किया गया.

 

विशेष न्यायाधीश ने सीबीआई द्वारा पेश तथ्यों को देखते हुए पांचों अभियुक्तों को पूछताछ के लिए 7 दिनों के रिमांड पर देने का आदेश दिया. न्यायालय के आदेश के आलोक में इन अभियुक्तों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है. आज गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों को कल (15 मई को) न्यायालय में पेश किया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही