Search

 
 
 

DSPMU के दो NCC कैडेटों ने ऑल इंडिया थल सैनिक कैंप में पहला स्थान प्राप्त किया

Ranchi News : इस प्रतियोगिता में देशभर से 1564 कैडेट शामिल हुए थे. दोनों कैडेट ग्रामीण और साधारण परिवार से आते हैं. 15 सितंबर को दोनों ने कुलपति डॉ. राजीव मनोहर से मुलाकात कर प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी.
 
एनसीसी कैडेट्स

Ranchi News : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) के दो एनसीसी कैडेटों ने राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय और झारखंड का नाम रोशन किया है. 19 झारखंड बटालियन एनसीसी के कैडेट कृष्ण मुरारी प्रजापति और विवेक कुमार ने नई दिल्ली में 1 से 11 सितंबर तक आयोजित ऑल इंडिया थल सैनिक कैंप (AITSC) की स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया.

 

इसे भी पढ़ें...

 

इस प्रतियोगिता में देशभर से 1564 कैडेट शामिल हुए थे. दोनों कैडेट ग्रामीण और साधारण परिवार से आते हैं. 15 सितंबर को दोनों ने कुलपति डॉ. राजीव मनोहर से मुलाकात कर प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी.

 

कुलपति ने कहा कि दोनों की सफलता विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है. साधारण परिवार से आने वाले विद्यार्थियों का राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल करना दूसरे विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा है. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ऐसे विद्यार्थियों को आगे बढ़ने में हर संभव सहयोग देगा.

 

कैडेटों ने अपनी सफलता का श्रेय विश्वविद्यालय के सहयोग और एएनओ कैप्टन गणेश चंद्र बास्के और सीटीओ मनीष साव के मार्गदर्शन को दिया. विश्वविद्यालय परिवार और एनसीसी इकाई ने दोनों कैडेटों को बधाई दी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही