Search

 
 
 

चक्रधरपुर रेल मंडल में अलग-अलग जगहों पर ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत

हावड़ा मुंबई मुख्य रेल मार्ग की पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर रेल मंडल में रविवार देर रात अलग-अलग स्थानों पर हुए रेल हादसों में दो अज्ञात व्यक्तियों की मौत हो गई. पहली घटना सोनुवा स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक के समीप हुई.
 
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Shambhu Kumar

Chakradharpur :  पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर रेल मंडल में रविवार देर रात अलग-अलग स्थानों पर रेल हादसों में दो अज्ञात व्यक्तियों की मौत हो गई. पहली घटना सोनुवा स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक के समीप हुई.  जबकि दूसरी घटना चक्रधरपुर-लोटापहाड़ रेलखंड पर बुड़ीगोड़ा गांव के पास हुई.

 

दोनों हादसों में ट्रेन से कटने के कारण शव क्षत-विक्षत हो गए, जिससे उनकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है. सोमवार को सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और स्थानीय पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. 

 

Uploaded Image

पहली घटना सोनुवा स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 के समीप अप लाइन पर हुई. बताया जाता है कि अप दिशा में जा रही एक मालगाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसा इतना भीषण था कि शव कई हिस्सों में बिखर गया. सोमवार सुबह चक्रधरपुर आरपीएफ की टीम ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया.

 

वहीं दूसरी घटना चक्रधरपुर और लोटापहाड़ स्टेशन के बीच बुड़ीगोड़ा गांव के समीप स्थित रेल फाटक के पास अप लाइन के पोल संख्या 317/21-27 के निकट हुई. यहां से गुजर रही ट्रेन संख्या 20972 शालीमार–उदयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई.

 

सूचना पर पहुंची चक्रधरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.वहीं इधर पुलिस और रेलवे प्रशासन दोनों मृतकों की पहचान कराने में जुटे हैं. अधिकारियों के अनुसार, शव अत्यधिक क्षत-विक्षत होने के कारण उनकी पहचान करने में परेशानी हो रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही