Search

 
 
 

Jamshedpur News: दो पावर ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट को मिला वन-पर्यावरण क्लीयरेंस

पूर्वी सिंहभूम जिले में बिजली के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल हुई है. भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने दो महत्वपूर्ण पावर इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के लिए सैद्धांतिक यानी स्टेज-1 वन मंजूरी प्रदान कर दी है.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले में बिजली के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल हुई है. भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने दो महत्वपूर्ण पावर इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के लिए सैद्धांतिक यानी स्टेज-1 वन मंजूरी प्रदान कर दी है.

इसे भी पढ़ें: 

इस मंजूरी के बाद जमशेदपुर वन प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले कुछ सीमित वन क्षेत्रों के उपयोग का रास्ता साफ हो गया है. इन क्षेत्रों में चकुलिया LILO-1 और चकुलिया LILO-2, 132 केवी डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाइन का निर्माण किया जाएगा.

 

दोनों ट्रांसमिशन लाइनें बहरागोड़ा और धालभूमगढ़ क्षेत्र के बिजली नेटवर्क को आपस में जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी. इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की क्षमता और ट्रांसमिशन नेटवर्क को मजबूती मिलने की उम्मीद है. इन दोनों परियोजनाओं का क्रियान्वयन झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है.

 

यह परियोजना वर्ल्ड बैंक से वित्त पोषित झारखंड पावर सिस्टम इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट के तहत संचालित की जा रही है. वन मंजूरी मिलने के बाद परियोजना से जुड़े निर्माण कार्यों को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हुआ है. इन ट्रांसमिशन लाइनों के निर्माण से पूर्वी सिंहभूम के संबंधित क्षेत्रों में बिजली के ट्रांसमिशन नेटवर्क को बेहतर बनाने और भविष्य की बिजली जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलने की उम्मीद है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही