Search

 
 
 

चतरा में 6.158 किलो अफीम के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

Chatra : चतरा पुलिस ने नशे के सौदागरों पर नकेल कसने के लिए वशिष्ठनगर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान 6 किलो 158 ग्राम अफीम के साथ एक महिला और पुरुष तस्कर को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है.
 
अफीम तस्कर गिरफ्तार
  • पुलिस को देख भागने की फिराक में थे तस्कर
  • पुलिस ने दौड़ाकर दबोचा
  • तलाशी में पिठु बैग से मिली अफीम की खेप

Chatra :  जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में विशिष्टनगर थाना क्षेत्र में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाकर एक महिला और एक पुरुष अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों के पास से 6 किलो 158 ग्राम अवैध अफीम भी बरामद की है.

 

इसे भी पढ़ें

 

मिली जानकारी के अनुसार, विशिष्टनगर थाना क्षेत्र में गश्ती दल एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चला रहा था. इसी दौरान पुलिस को देख एक महिला और पुरुष राज्य संपोषित प्लस टू हाई स्कूल मैदान की ओर भागने लगे. संदेह होने पर पुलिस बल ने दोनों का पीछा किया और दबोच लिया.

 

तलाशी लेने पर पुरुष के पास मौजूद पिठु बैग से 6.158 किलोग्राम अफीम समेत अन्य सामान बरामद किए गए. बरामद अफीम की खेप को पुलिस ने जब्त कर लिया और दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित कुमार दांगी (26 वर्ष, राजपुर और सुनीता देवी (27 वर्ष, हेठ टोला गिद्धौर) के रूप में हुई है. 

 

इस मामले में विशिष्टनगर थाना में कांड संख्या 162/2026 के तहत बीएनएस की धारा 111(2)(बी) एवं एनडीपीएस एक्ट की धारा 17(सी), 18(बी), 22(सी), 27(ए), 28 और 29 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही