Search

 
 
 

झारखंड स्थापना दिवस पर 43 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को पदक, 8 IPS भी सम्मानित

Ranchi News : वीरता पदक से सम्मानित होने वालों में IG अभियान नरेंद्र कुमार सिंह, रांची के SSP राकेश रंजन, DSP प्रकाश सोय, DSP नीरज कुमार समेत पुलिस के अन्य अधिकारी और कर्मी शामिल हैं. इन अधिकारियों और जवानों ने अपने कार्यकाल के दौरान बेहतर पुलिसिंग, साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया था.
 
मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

Ranchi News : झारखंड स्थापना दिवस समारोह और राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर शनिवार को खेलगांव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 43 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को वीरता और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया. सम्मानित होने वालों में आठ IPS अधिकारी भी शामिल हैं.

 

इसे भी पढ़ें...

 

वीरता पदक से सम्मानित होने वालों में IG अभियान नरेंद्र कुमार सिंह, रांची के SSP राकेश रंजन, DSP प्रकाश सोय, DSP नीरज कुमार समेत पुलिस के अन्य अधिकारी और कर्मी शामिल हैं. इन अधिकारियों और जवानों ने अपने कार्यकाल के दौरान बेहतर पुलिसिंग, साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया था.

 

वीरता पदक पाने वालों में शामिल अधिकारी

  • नरेंद्र कुमार सिंह, IPS, तत्कालीन DIG हजारीबाग, वर्तमान IG अभियान
  • राकेश रंजन, IPS, तत्कालीन SP चतरा, वर्तमान SSP रांची
  • प्रकाश सोय, DSP, तत्कालीन DSP कोतवाली रांची, वर्तमान DSP विधि व्यवस्था धनबाद
  • नीरज कुमार, DSP, तत्कालीन DSP ATS रांची, वर्तमान DSP हटिया
  • राजीव कुमार, सब इंस्पेक्टर, तत्कालीन लातेहार जिला, वर्तमान बोकारो
  • दिव्य प्रकाश, सब इंस्पेक्टर, तत्कालीन लातेहार जिला, वर्तमान हजारीबाग
  • सनोज कुमार चौधरी, इंस्पेक्टर, तत्कालीन चतरा जिला, वर्तमान रांची
  • प्रकाश कुमार यादव, आरक्षी, चतरा जिला
  • सुभाष चंद्र लकड़ा, सब इंस्पेक्टर, तत्कालीन रांची जिला, वर्तमान पलामू
  • सोनू कुमार साहू, सब इंस्पेक्टर, तत्कालीन रामगढ़ जिला, वर्तमान गिरिडीह
  • शंकर प्रसाद कुशवाहा, सब इंस्पेक्टर, तत्कालीन गढ़वा जिला, वर्तमान जमशेदपुर
  • राजबल्लभ कुमार, सब इंस्पेक्टर, तत्कालीन गढ़वा जिला, वर्तमान हजारीबाग
  • शिवलाल गुप्ता, सब इंस्पेक्टर, तत्कालीन गढ़वा जिला, वर्तमान रामगढ़

 

सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित अधिकारी और कर्मी

सराहनीय सेवा के लिए पदक पाने वालों में IG CID असीम विक्रांत मिंज, DIG अनीश गुप्ता, ATS SP राजकुमार मेहता, SP अभियान दीपक कुमार शर्मा, SP गोड्डा मुकेश कुमार और AIG दीपक कुमार पांडेय समेत पुलिस के कई अधिकारी एवं जवान शामिल हैं.

 

इसके अलावा रांची जिला, झारखंड जगुआर, पलामू, गढ़वा, सिमडेगा, गुमला, खूंटी, बोकारो, चतरा और जैप के अधिकारियों एवं कर्मियों को भी सम्मानित किया गया.

 

पदक पाने वाले पुलिसकर्मियों में सब इंस्पेक्टर, ASI, हवलदार और सिपाही शामिल हैं. स्थापना दिवस समारोह में पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर उनके साहस, समर्पण और सेवा भावना को प्रोत्साहित किया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही