Lohardaga News: इंस्पायर अवॉर्ड मानक के तहत आयोजित 12वीं नेशनल लेवल एग्जीबिशन एंड प्रोजेक्ट कॉम्पिटिशन (NLEPC) के लिए लोहरदगा जिले के दो प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन हुआ है. चयनित विद्यार्थियों में राजकीय उत्क्रमित बेसिक हाईस्कूल, सेन्हा की शिवानी कुमारी और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सेन्हा की क्रांति कुमारी शामिल हैं.
दोनों विद्यार्थियों ने अपने नवाचार और वैज्ञानिक सोच के दम पर राज्य स्तर की प्रतियोगिता में पहचान बनाई है. अब वे नई दिल्ली में आयोजित होने वाली 12वीं राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी.
इसे भी पढ़ें -
विद्यार्थियों के राष्ट्रीय स्तर पर चयन से जिले के शिक्षा जगत में खुशी का माहौल है. जिला शिक्षा विभाग ने शिवानी कुमारी और क्रांति कुमारी के साथ उनके अभिभावकों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

