Search

 
 
 

पतरातु घाटी में ट्रेलर की चपेट में आने से स्कूटी सवार दो छात्रों की मौत

दोनों छात्र ओरमांझी के माउंट कार्मेल स्कूल में कक्षा नौवीं में पढ़ते थे. इनमें एक छात्र अभिजय रंजन ओरमांझी के कुच्चू गांव निवासी शिक्षा विभाग में कार्यरत कृष्ण कुमार शर्मा का पुत्र था. वहीं दूसरा छात्र आदित्य कुमार बूटी गांव का रहने वाला था.
 

Ranchi : रांची जिले की पिठोरिया-पतरातु घाटी में ट्रेलर की चपेट में आने से स्कूटी सवार दो छात्रों की मौत हो गई. घटना गुरुवार दिन के तीन बजे की है. दोनों छात्र ओरमांझी के माउंट कार्मेल स्कूल में कक्षा नौवीं में पढ़ते थे. इनमें एक छात्र अभिजय रंजन ओरमांझी के कुच्चू गांव निवासी शिक्षा विभाग में कार्यरत कृष्ण कुमार शर्मा का पुत्र था. वहीं दूसरा छात्र आदित्य कुमार बूटी गांव का रहने वाला था. मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को माउंट कार्मेल स्कूल में परीक्षा समाप्त होने पर दोनों छात्र घर चले गए थे. दोपहर दो बजे दोनों घर से यह कहकर निकले कि वे ट्यूशन पढ़ने जा रहे हैं.


छात्र आदित्य अपने घर से स्कूटी लेकर कुच्चू आया और अपने दोस्त अभिजय को लेकर पिठोरिया के रास्ते पतरातु घाटी घूमने जा रहा था. दोनों छात्र पिठोरिया थाना से मात्र कुछ दूरी बुचाव घाटी के पास पहुंचे थे कि पतरातु की ओर से रांची की ओर आ रहे ट्रेलर ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर में स्कूटी फंस गई. सूचना मिलने पर पिठोरिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंचा और दोनों छात्रों को रिम्स भेजा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही