Search

 
 
 

टाटा स्टील की दो कोलियरियों को 5-स्टार रेटिंग, सुरक्षा और माइनिंग में अव्वल

Dhanbad News: इस वर्ष देश की 382 खदानों ने स्टार रेटिंग के लिए हिस्सा लिया ,जिनमें केवल 50 को 5-स्टार रेटिंग मिली. वहीं 140 भूमिगत खदानों में महज 15 ही यह उपलब्धि हासिल कर सकी. सिजुआ कोलियरी को पिछले वर्ष 4-स्टार रेटिंग मिली थी जबकि भेलाटांड़ को 5-स्टार रेटिंग प्राप्त हुई थी.
 
टाटा स्टील को मिला सम्मान

Dhanbad News: टाटा स्टील के झरिया डिवीजन ने खनन क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. कोयला मंत्रालय की ओर से 2 नवंबर को रायपुर में आयोजित स्टार रेटिंग अवॉर्ड्स फॉर कोल एंड लिग्नाइट माइंस समारोह में डिवीजन की भेलाटांड़ अमलगैमेटेड कोलियरी और सिजुआ कोलियरी को आकलन वर्ष 2024-25 के लिए भूमिगत खदान श्रेणी में प्रतिष्ठित 5-स्टार रेटिंग से सम्मानित किया गया.

 

यह सम्मान झरिया डिवीजन के जनरल मैनेजर नरेंद्र कुमार गुप्ता, सिजुआ कोलियरी के हेड संजीव कुमार ठाकुर और अधिकारियों की टीम ने केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे से प्राप्त किया.

इसे भी पढ़ें:

इस वर्ष देश की 382 खदानों ने स्टार रेटिंग के लिए हिस्सा लिया ,जिनमें केवल 50 को 5-स्टार रेटिंग मिली. वहीं 140 भूमिगत खदानों में महज 15 ही यह उपलब्धि हासिल कर सकी. सिजुआ कोलियरी को पिछले वर्ष 4-स्टार रेटिंग मिली थी जबकि भेलाटांड़ को 5-स्टार रेटिंग प्राप्त हुई थी.

 

इस उपलब्धि पर नरेंद्र कुमार गुप्ता ने अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि झरिया डिवीजन में सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. यह सम्मान कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास, अनुशासन और टीमवर्क का परिणाम है. उन्होंने इसे सुरक्षित, टिकाऊ और उत्कृष्ट खनन कार्यप्रणाली के प्रति डिवीजन की प्रतिबद्धता का प्रमाण बताया.

 

कोयला मंत्रालय की स्टार रेटिंग प्रणाली में खदानों का मूल्यांकन सुरक्षा, वैज्ञानिक खनन, पर्यावरण संरक्षण, तकनीक के इस्तेमाल और सतत विकास जैसे मानकों पर किया जाता है.इसका उद्देश्य खनन क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और सुरक्षा संस्कृति को बढ़ावा देना है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही