Search

 
 
 

Hazaribagh News: दनुआ घाटी में अलग-अलग सड़क हादसे में दो ट्रक दुर्घटनाग्रस्त

Hazaribagh News: दनुआ घाटी में लगातार हो रही दुर्घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं. खासकर भारी वाहनों के आवागमन के दौरान इस मार्ग पर खतरा बना रहता है. रविवार को हुए दोनों हादसों में चालकों को मामूली चोट लगने से लोगों ने राहत की सांस ली.
 
दुर्घटनाग्रस्त ट्रक

Hazaribagh News: दनुआ घाटी में रविवार को एक बार फिर सड़क हादसों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी. घाटी में कुछ ही समय के अंतराल पर दो अलग-अलग दुर्घटनाएं हुईं. इनमें एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जबकि दूसरा ट्रक भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया. दोनों हादसों में वाहन चालकों को मामूली चोटें आईं. राहत की बात यह रही कि किसी की जान नहीं गई और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ.

 

मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड से बिहार की ओर जा रहा ट्रक संख्या यूपी 13 ईटी 9527 दनुआ घाटी में अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया. वहीं, दूसरे ट्रक संख्या बीआर 02 जीए 8922 के साथ भी घाटी में दुर्घटना हो गई. दोनों घटनाओं के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, दनुआ घाटी में लगातार हो रही दुर्घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं. खासकर भारी वाहनों के आवागमन के दौरान इस मार्ग पर खतरा बना रहता है. रविवार को हुए दोनों हादसों में चालकों को मामूली चोट लगने से लोगों ने राहत की सांस ली. हालांकि, दनुआ घाटी में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाएं एक बार फिर सड़क सुरक्षा और दुर्घटना रोकने के इंतजामों पर सवाल खड़े कर रही हैं.

 

इसे भी पढ़ें:

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही