Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड के दो मजदूरों की छत्तीसगढ़ में ट्रेन से कटकर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

झारखंड के दो मजदूरों की छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में ट्रेन से कटकर मौत हो गयी. यह हादसा मंगलवार सुबह करीब चार बजे कुसुमकसा से दल्लीराजहरा के बीच हुआ, जब काम की तलाश में झारखंड से दल्लीराजहरा पहुंचे कुल 11 मजदूर रेलवे ट्रैक के रास्ते पैदल जा रहे थे.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  झारखंड के दो मजदूरों की छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में ट्रेन से कटकर मौत हो गयी. यह हादसा मंगलवार सुबह करीब चार बजे कुसुमकसा से दल्लीराजहरा के बीच हुआ, जब काम की तलाश में झारखंड से दल्लीराजहरा पहुंचे कुल 11 मजदूर रेलवे ट्रैक के रास्ते पैदल जा रहे थे.

 

ट्रैक पर सो रहे थे चार मजदूर 

शुरुआती जांच के अनुसार, अत्यधिक थकावट के कारण चार मजदूर पटरी पर ही सो गए थे. इसी दौरान सुबह लगभग चार बजे एक ट्रेन उस पटरी से गुजरी, जिससे दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गयी. उनके शव कई हिस्सों में बंट गये थे. वहीं नींद से जागकर भागने की कोशिश में दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए और पटरी के किनारे दर्द से कहराते पाए गए. उनके आसपास उनका सामान, मोबाइल फोन और बैग बिखरा पड़ा था.

 

घायल मजदूरों का चल रहा इलाज

इधर घटना की सूचना मिलते ही दल्लीराजहरा पुलिस और रेलवे की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों मृतकों के क्षत-विक्षत शवों को कब्जे में लिया और घायल मजदूरों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही