Search

 
 
 

Latehar News: एंबुलेंस की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल

Latehar News: सिटी हॉस्पिटल के मोड़ के पास एक मुख्‍यमंत्री सारथी योजना की एक एंबुलेंस ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में दो युवक घायल हो गये.
 
एंबुलेंस

Latehar News: मंगलवार की शाम परिषदन भवन के 100 मीटर की दूरी पर स्थित सिटी हॉस्पिटल के पास एक सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गये. इसमें एक की हालत नाजूक है. 

इसे भी पढ़ें:

जानकारी के अनुसार अमरेश यादव पिता कुलेश्‍वर यादव (हरखा) और विकास यादव (पतरातू) एक बाइक से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान सिटी हॉस्पिटल के मोड़ के पास एक मुख्‍यमंत्री सारथी योजना की एक एंबुलेंस ने उन्‍हें अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में दोनो युवक घायल हो गये. एंबुलेंस लोहरदगा से पलामू जा रही थी. मौके पर पीसीआर वैन के एसएसआई मनोज कुमार तिवारी ने तत्‍परता दिखाते हुए दोनो घायलों को सिटि हॉस्पिटल में भर्ती कराया. अमरेश यादव की हालत नाजूक है.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही