Search

 
 
 

Jamshedpur News: कदमा में लोडेड कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार

Jamshedpur News: पुलिस टीम जब समीर नाग के घर पहुंची, तो एक कमरे में दोनों युवक बैठे मिले. पुलिस को देखकर दोनों घबरा गए. इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर तलाशी ली. तलाशी के दौरान समीर की पैंट की बाईं जेब से एक सफेद रंग का आईफोन मिला.
 
पुलिस की गिरफ्त में युवक

Jamshedpur News: कदमा थाना क्षेत्र के रामजनम नगर में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो युवकों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लोडेड देशी कट्टा, दो गोलियां और एक सफेद रंग का आईफोन बरामद किया है. पुलिस को आशंका थी कि दोनों युवक किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे. गिरफ्तार युवकों में एक का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है.

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामजनम नगर काली मंदिर रोड निवासी समीर नाग उर्फ आदित्य नाग (20) और भाटिया बस्ती रोड नंबर-12, राज बिहारी पथ निवासी शुभम कुम्हार (19) के रूप में हुई है.

इसे भी पढ़ें:

पुलिस के अनुसार, 27 अक्टूबर की रात सूचना मिली थी कि समीर नाग अपने एक दोस्त के साथ रामजनम नगर में मौजूद है और उसके पास अवैध देशी कट्टा है. सूचना में किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की आशंका भी जताई गई थी. इसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कदमा थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापेमारी दल बनाया गया.

 

पुलिस टीम जब समीर नाग के घर पहुंची, तो एक कमरे में दोनों युवक बैठे मिले. पुलिस को देखकर दोनों घबरा गए. इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर तलाशी ली. तलाशी के दौरान समीर की पैंट की बाईं जेब से एक सफेद रंग का आईफोन मिला. पुलिस के मुताबिक, समीर की निशानदेही पर रसोई में बर्तनों की ट्रे में छिपाकर रखा गया एक लोडेड देशी कट्टा और एक गोली बरामद की गई. वहीं, शुभम कुम्हार के ट्राउजर की बाईं जेब से भी एक गोली मिली. इस तरह पुलिस ने कुल एक देशी कट्टा और दो गोलियां बरामद कीं.

 

पुलिस के अनुसार, समीर नाग उर्फ आदित्य नाग का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ 15 जुलाई 2023 को कदमा थाना में कांड संख्या 99/2023 दर्ज किया गया था. यह मामला भारतीय दंड विधान की धारा 356 और 382 से संबंधित है.

 

इस मामले में पुलिस ने 28 अक्टूबर 2026 को कदमा थाना कांड संख्या 121/2026 दर्ज किया है. दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटा रही है.

 

पूरी कार्रवाई का नेतृत्व कदमा थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक दिलीप कुमार यादव ने किया. छापेमारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक रामदेव रविदास, रंजन कुमार रवि, सहायक अवर निरीक्षक तसौवर हुसैन खां और आरक्षी 2006 कोकिल यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही