Search

 
 
 

लोहरदगा में 19 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार

कुडू थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई.
 

Loharadaga : कुडू थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई.

 

पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि लोहरदगा-चंदवा रोड के रास्ते ब्राउन शुगर खरीद-बिक्री के लिए ले जाया जा रहा है. इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया.

 

छापेमारी के दौरान चांपी चौक स्थित दुर्गा मंदिर के पास वाहन जांच की जा रही थी. इसी दौरान एक TVS राइडर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक चंदवा की ओर से आते दिखे. पुलिस को देखकर वे भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पीछा कर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया.

 

पकड़े गए युवकों की पहचान मोहित कुमार (पिता- उपेंद्र ठाकुर) और आयुस कुमार (पिता- धर्मेंद्र ठाकुर), दोनों निवासी थाना टोली, चंदवा, जिला लातेहार के रूप में हुई है. तलाशी के दौरान उनके पास से करीब 19 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख 80 हजार रुपये बताई जा रही है.

 

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बरामद मादक पदार्थ के साथ मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है. इस संबंध में कुडू थाना में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कुडू थाना प्रभारी समेत तकनीकी शाखा और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही