Search

 
 
 

Jamshedpur News: उलीडीह में 38 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 2 युवक गिरफ्तार

जमशेदपुर में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. इसी क्रम में उलीडीह थाना क्षेत्र के वसुंधरा एस्टेट के पास पुलिस ने छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur: जमशेदपुर में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. इसी क्रम में उलीडीह थाना क्षेत्र के वसुंधरा एस्टेट के पास पुलिस ने छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है. दोनों के पास से ब्राउन शुगर की 38 पुड़िया बरामद होने की बात सामने आई है.

इसे भी पढ़ें: 

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर नशे के इस कारोबार के पीछे सक्रिय नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है. जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों तक नशीला पदार्थ कहां से पहुंचता था और इस कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.

 

जमशेदपुर पुलिस ने कहा है कि शहर में नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. पुलिस का फोकस नशे की बिक्री और सप्लाई से जुड़े लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने पर है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही