Chatra News: जिले के कुंदा थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों की पहचान बलदेव गंजू उर्फ छोटू गंजू और सुरेंद्र कुमार के रूप में हुई है. तलाशी के दौरान बलदेव के कमर से एक देसी पिस्तौल और एक जिंदा गोली, जबकि सुरेंद्र कुमार के जींस पैंट की बाईं जेब से दो जिंदा 9 एमएम की गोलियां बरामद की गईं.
इसे भी पढ़ें:
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 21 नवंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक चतरा को गुप्त सूचना मिली थी कि बानासाम से रेंथा मोड़ होते हुए कुछ संदिग्ध अपराधी अवैध हथियार लेकर कुंदा की ओर आ रहे हैं.
पुलिस की टीम ने कुंदा-लावालौंग मुख्य मार्ग स्थित तीनमुहाना के पास वाहन जांच शुरू की. इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे. पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को खदेड़कर पकड़ लिया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

