Search

 
 
 

Latehar News: बारिश से बचने को पेड़ के नीचे ली शरण, वज्रपात से दो युवकों की गई जान

Latehar News: जिला मुख्‍यालय से सटे सदर थाना क्षेत्र के ललमटिया डैम इलाके में शुक्रवार की दोपहर वज्रपात की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई.
 
वज्रपात से मौत

Latehar News: जिला मुख्‍यालय से सटे सदर थाना क्षेत्र के ललमटिया डैम इलाके में शुक्रवार की दोपहर वज्रपात की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई. दोनों की पहचान दिनेश भुईयां पिता सुरेंद्र भुईयां (26 ) और मुकेश भुईयां के रूप में की गई है. दोनों सदर थाना क्षेत्र  के नावाडीह ग्राम के रहने वाले थे.

इसे भी पढ़ें: 

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़े थे. इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ और दोनों युवक इसकी चपेट में आ गए. स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. यहां चिकित्सकों ने दोनों युवकों की जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

 

घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक प्र‍िनिधि प्रभात कुमार, अंकित पांडेय आदि सदर अस्‍पताल पहुचेे. अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही