Latehar News: जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र के डाटम पाटम जलप्रपात में दो युवकों की डुबने की खबर है. अभी तक इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है. स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना दिये जाने पर हेरहंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची. स्थाहनीय ग्रामीण व गोताखोरों के द्वारा उनकी तलाश की जा रही है.
इसे भी पढ़ें:
जानकारी के अनुसार पांकी थाना क्षेत्र के आसिफ अंसारी और आकिब कुरैशी रविवार को डाटम पाटम नहाने गए थे. नहाने के क्रम में दोनो गहरे पानी में चले गये और डूबने लगे. यह मंजर देख कर स्थानीय लोगों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक दोनों पानी में डूब चुके थे. इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना हेरहंज पुलिस को दी. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की पड़ताल की और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश शुरू की गयी. हालांकि तब तक शाम ढल चुका चुका था, इस कारण दोनों का कुछ पता नहीं चल सका. थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि दोनो की तलाश जारी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

