Ranchi : होली पर्व को लेकर सभी लोग जश्न में डूबे हुए थे. उसी दौरान गिरिडीह में दो लोगों की नदी में डूबने से मौत हो गई. मृतक युवक का नाम करन साहू और दीपक साहू है. ये लोग होली खेलने के बाद नहाने के लिए जमुआ के गोदावरी नदी चले गए.
नहाने के क्रम में दोनों गहरे पानी में चले गए. इस दौरान दोनों गोदावरी नदी में डूब गए. जब हल्ला हुआ, तो लोगों की भीड़ जुटी, और स्थानीय लोग करण और दीपक को बचाने में जुटे. व्यक्ति को बाहर किसी तरीके से बाहर निकालने के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. इस घटना से घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों को रो रो कर हालत खराब है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment