Search

 
 
 

U20 World Athletics Championships: जेवलीन थ्रो में आशीष यादव ने जीता सिल्वर, पूनम फाइनल से बाहर

विश्व एथलेटिक्स अंडर 20 चैम्पियनशिप में आशीष यादव ने पुरूषों के जेवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल जीता. यूजीन में हो रहे अंडर-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के तीसरे दिन 74.09 मीटर का थ्रो किया. साउथ अफ्रीका के जान-हेन्ड्रिक हेमन्स ने गोल्ड मेडल जीता.
 

Lagatar Desk: विश्व एथलेटिक्स अंडर 20 चैम्पियनशिप में आशीष यादव ने पुरूषों के जेवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल जीता. यूजीन में हो रहे अंडर-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के तीसरे दिन 74.09 मीटर का थ्रो किया. साउथ अफ्रीका के जान-हेन्ड्रिक हेमन्स ने गोल्ड मेडल जीता. 

 

इसे भी पढ़ें:

 

वहीं डोमिनिका के एडिसन जेम्स को कांस्य पदक मिला, जिन्होंने 73.89 मीटर का थ्रो फेंका था . उन्होंने अपने छठे और आखिरी अटेम्प्ट में 80.50 मीटर भाला फेंका. वहीं, भारत के टी. धरनीधरन ने इस प्रतियोगिता में 72.35 मीटर के थ्रो के साथ छठे स्थान पर रहे. वहीं, महिलाओं की जेवलिन थ्रो स्पर्धा में में पूनम अपने क्वालीफिकेशन ग्रुप में आठवें और कुल 13वें स्थान के साथ फाइनल में जगह नहीं बना सकी.

 

19 साल के आशीष यादव इस प्रतियोगिता में मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के बाद दूसरे भारतीय बन गए हैं. नीरज चोपड़ा ने 2016 में पोलैंड में में हुई चैंपियनशिप में गोल्ड जीता था. नीरज ने उस स्पर्धा में 86.48 मीटर रिकॉर्ड थ्रो किया था. यह रिकॉर्ड आज भी उनके नाम है.


दूसरी ओर विमेंस हाई जंप में भारत की पूजा ने 1.79 मीटर के साथ फाइनल में जगह बना ली है. उन्होंने पहले ही प्रयास में क्वालिफिकेशन में 1.79 मीटर की ऊंचाई छलांग लगा दी. अब पूजा 10 अगस्त को फाइनल में मेडल के लिए चुनौती पेश करेंगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही