Search

 
 
 

20 वर्ल्डकप 2026 में UAE की पहली जीत, कनाडा को 5 विकेट से हराया, जुनैद सिद्दीकी को 5 विकेट

टी20 वर्ल्ड कप के 20वें मैच में UAE ने कनाडा को 5 विकेट से हरा दिया है. इस वर्ल्ड कप में UAE की यह पहली जीत है. UAE को पहले मैच में न्यूजीलैंड के हाथों 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था.
 

 
Lagatar Desk: टी20 वर्ल्ड कप के 20वें मैच में UAE ने कनाडा को 5 विकेट से हरा दिया है. इस वर्ल्ड कप में UAE की यह पहली जीत है. UAE को पहले मैच में न्यूजीलैंड के हाथों 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था. शुक्रवार को कनाडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 151 रनों का लक्ष्य दिया.

 

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में कनाडा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 150 रन बनाए. कनाडा की ओर से हर्ष ठाकेर ने अर्धशतक लगाए. वहीं, नवनीत धालीवाल ने 34 और श्रेयस मोव्वा ने 21 रन बनाए. UAE की ओर से जुनैद सिद्दीकी ने 5 विकेट लिए. मुहम्मद जवादुल्लाह को एक विकेट मिला.

 

151 रनों के टारगेट का पीछा करनी उतरी UAE की टीम ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर जीत हासिल कर लिया. UAE की ओर से अर्यांश शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए,  53 गेंद पर नाबाद 74 रन बनाए. जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल है. वहीं, सोहैब खान ने 29 गेंद पर 51 रनों की तूफानी बैंटिंग की. जिसमें 4 छक्के और 4 चौके शामिल है. कनाडा के लिए साद बिन जफर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. 

 

UAE की प्लेइंग-11:  मुहम्मद वसीम (कप्तान), अर्यांश शर्मा, आलीशान शराफू, मयंक कुमार, शोएब खान, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, मुहम्मद फारूक, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह.

 

कनाडा की प्लेइंग-11: दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), युवराज समरा, नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन, हर्ष ठाकेर, साद बिन जफर, श्रेयस मोव्वा, जसकरन सिंह, दिलोन हेलीगर, कलीम सना, अंश पटेल.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही