Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

यूसिल कर्मचारी सहकारिता उपभोक्ता भंडार का घरेलू गैस खत्म, 5KG सिलेंडर की बढ़ी मांग

जादूगोड़ा में यूसिल कर्मचारी सहकारिता उपभोक्ता भंडार गैस की किल्लत के बीच आपूर्ति करने में अक्षम साबित हो रही है. आलम यह है कि लोग 5 किलो का गैस सिलेंडर बढ़े हुए दाम 580 रुपया में खरीदने को मजबूर है.
Advertisement
Advertisement

Jadugoda: जादूगोड़ा में यूसिल कर्मचारी सहकारिता उपभोक्ता भंडार गैस की किल्लत के बीच आपूर्ति करने में अक्षम साबित हो रही है. आलम यह है कि लोग 5 किलो का गैस सिलेंडर बढ़े हुए दाम 580 रुपया में खरीदने को मजबूर है. जादूगोड़ा मोड़ चौक के गैस उपभोक्ता देवाशीष मंडल ने बताया कि गैस बुकिंग का पेमेंट होने के बाद भी आज सोमवार को दर्जनों लोगों को घरेलू गैस सिलेंडर नहीं मिला. 

 


वहीं, खाली हाथ लौटे उपभोक्ता में काफी आक्रोश दिखा. यूसिल कर्मचारी सहकारिता उपभोक्ता भंडार के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. उपभोक्ता देवाशीष मंडल ने कहा कि गैस लेने के लिए यूसिल कर्मचारी सहकारिता उपभोक्ता सोमवार को 11 बजे भंडार पहुंचे. उन्होंने बताया सिलेंडर के लिए पर्ची भी कट गई, पैसा भी जमा हो गया. लेकिन एलपीजी गैस सिलेंडर नहीं मिला.


उन्होंने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि, 5 किलो का एलपीजी गैस सिलेंडर जनवरी माह में 330 रुपए में मिल रही थी, अब उसका कॉमर्शियल दाम 580 रुपया हो गया है. रसोई गैस किल्लत के बीच फिलहाल उपभोक्ता अन्य विकल्प की तलाश में जुटे है. बहरहाल देखना यह है कि बी.पी.सी.एल गैस एजेंसी रसोई  गैस की किल्लत को कब तक दूर कर पाती है  ताकि लोगों को राहत मिल सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही