Search

 
 
 

UEFA चैंपियंस लीग : लिवरपूल फुटबॉल की धमाकेदार जीत, क्लब ब्रुग को 3-0 से हराया

Sports News : लिवरपूल को मुकाबले में शुरुआती बढ़त इसाक ने दिलाई. डोमिनिक सोबोस्जलाई के बेहतरीन पास को गोल में बदलकर उन्होंने टीम को आगे कर दिया. इसके बाद क्लब ब्रुग ने वापसी की कोशिश की, पर सफल नहीं हो सके.
 
फाइल फोटो

Sports News : लिवरपूल फुटबॉल क्लब ने UEFA चैंपियंस लीग में शानदार प्रदर्शन किया. टीम ने गुरुवार को खेले गए मैच में क्लब ब्रुग को 3-0 से हरा दिया. यह मैच बेल्जियम के जन ब्रेयडेल स्टेडियम में खेला गया. लिवरपूल ने शुरुआत से ही मैच पर अपना दबदबा बनाए रखा और शानदार प्रदर्शन कर तीन अंक हासिल किए.

 

इसे भी पढ़ें...

 

टीम के अलेक्जेंडर इसाक ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो गोल दागे, जबकि फ्लोरियन विर्ट्ज ने अपने शानदार लॉन्ग-रेंज शॉट से टीम की जीत पर मुहर लगा दी.

 

लिवरपूल को मुकाबले में शुरुआती बढ़त इसाक ने दिलाई. डोमिनिक सोबोस्जलाई के बेहतरीन पास को गोल में बदलकर उन्होंने टीम को आगे कर दिया. इसके बाद क्लब ब्रुग ने वापसी की कोशिश की, पर सफल नहीं हो सके. 

 

दूसरे हाफ में भी लिवरपूल का आक्रामक अंदाज जारी रहा. गोलकीपर एलिसन बेकर ने फेलिक्स लेमारेचल के शॉट को शानदार तरीके से रोककर टीम की बढ़त बरकरार रखी. मैच के 79वें मिनट के करीब रियो न्गुमोहा के पास पर फ्लोरियन विर्ट्ज ने शानदार गोल करके स्कोर 2-0 कर दिया.

 

इसके कुछ ही देर बाद एलिसन बेकर के लंबे पास पर इसाक ने बेहतरीन कंट्रोल दिखाते हुए अपना दूसरा गोल दाग दिया. इस तरह लिवरपूल ने 3-0 की शानदार जीत के साथ मुकाबला अपने नाम कर लिया.

 

इस जीत के साथ लिवरपूल ने चैंपियंस लीग के लीग चरण में अपने अंकों की संख्या 15 में से 12 कर ली. लिवरपूल का अगला मुकाबला एफसी पोर्टो के साथ होगा. एफसी पोर्टो ने इससे पहले फेयेनोर्ड के साथ खेला था. अब सबकी नजरें 10 दिसंबर को होने वाले मैच पर टिकी है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही