Search

 
 
 

RU में UIDAI निदेशक प्रधान राजेश कुमार सिन्हा का हुआ व्याख्यान

रांची विश्वविद्यालय के IQAC सेमिनार हॉल में आज यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) के निदेशक प्रधान राजेश कुमार सिन्हा का एक विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया. यह व्याख्यान कुलपति डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह की पहल पर आयोजित किया गया था.
 

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय के IQAC सेमिनार हॉल में आज यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) के निदेशक प्रधान राजेश कुमार सिन्हा का एक विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया. यह व्याख्यान कुलपति डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह की पहल पर आयोजित किया गया था.

 

अपने संबोधन में प्रधान राजेश कुमार सिन्हा ने आधार से जुड़ी नई डिजिटल पहलों और सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 28 जनवरी 2026 को नए आधार एप का फुल वर्जन लॉन्च किया गया है, जिससे अब आम लोगों को आधार से संबंधित कई जरूरी कार्यों के लिए आधार सेवा केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.

 

उन्होंने कहा कि इस नए एप के माध्यम से मोबाइल नंबर, पता, नाम और ईमेल आईडी जैसी जानकारियों को घर बैठे सुरक्षित तरीके से अपडेट किया जा सकता है. साथ ही अब पूरे आधार नंबर या बायोमेट्रिक जानकारी को बार-बार साझा करने की आवश्यकता नहीं होगी. जरूरत के अनुसार सीमित और सुरक्षित जानकारी साझा करने के लिए एप में कॉन्टैक्ट कार्ड फीचर भी उपलब्ध है.

 

UIDAI निदेशक ने बताया कि एप में ऑफलाइन वेरिफिकेशन सुविधा भी दी गई है, जिसके माध्यम से बिना इंटरनेट के भी आधार पहचान सत्यापित की जा सकती है. इसमें पासवर्ड-सुरक्षित फाइल और QR कोड स्कैनिंग के जरिए तुरंत सत्यापन संभव है.

 

उन्होंने आगे जानकारी दी कि सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM) पोर्टल पर सुरक्षित और पारदर्शी लेनदेन के लिए खरीदारों और विक्रेताओं के लिए आधार अनिवार्य किया गया है, जहां OTP के माध्यम से पहचान प्रमाणित की जाती है.कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों और अधिकारियों ने इन महत्वपूर्ण जानकारियों की सराहना की और भविष्य में ऐसे और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया.

 

इस अवसर पर डीन कॉमर्स डॉ. अमर कुमार चौधरी, डीन ह्यूमैनिटीज प्रो. अर्चना कुमारी दूबे, डीन सोशल साइंस डॉ. परनेज हसन, पीजी केमिस्ट्री विभागाध्यक्ष डॉ. स्मृति सिंह, प्रॉक्टर डॉ. मुकुंद चंद्र मेहता सहित कई शिक्षक एवं अधिकारी उपस्थित थे. कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव डॉ. जी. एस. साहू ने किया.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही