Search

 
 
 

"उल्लास 2025" सौरेंद्र मोहिनी पब्लिक स्कूल में संपन्न

Ranchi: सौरेंद्र मोहिनी पब्लिक स्कूल, लालपुर, रांची में वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव "उल्लास 2025" का आयोजन भव्यता, उत्साह और सांस्कृतिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ. यह कार्यक्रम विद्यार्थियों की रचनात्मकता, नवाचार, सामूहिकता और कलात्मक प्रतिभा का उत्सव बना.
 

Ranchi: सौरेंद्र मोहिनी पब्लिक स्कूल, लालपुर, रांची में वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव "उल्लास 2025" का आयोजन भव्यता, उत्साह और सांस्कृतिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ. यह कार्यक्रम विद्यार्थियों की रचनात्मकता, नवाचार, सामूहिकता और कलात्मक प्रतिभा का उत्सव बना.

 

मुख्य अतिथियों में शामिल थे


नीरज सिन्हा (प्राचार्य, फिरायलाल पब्लिक स्कूल),  झुम्पा सिंह (प्राचार्या, डीएवी नंदराज), विद्युषी बाजपेयी (प्राचार्या, मेरा बच्चन नन्हे कदम)
सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें जीवन में अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया.


कार्यक्रम का शुभारंभ परंपरागत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ. विद्यालय के प्राचार्य डॉ आरके दास ने स्वागत भाषण देते हुए कहा ‘उल्लास’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह हमारे विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, प्रतिबद्धता और प्रतिभा का जीवंत प्रदर्शन है. हमारा उद्देश्य है कि वे जीवन मूल्यों और नवाचार को अपनाते हुए समग्र विकास की ओर अग्रसर हों. कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों ने नृत्य, नाटक, संगीत, वाद्य वादन, विज्ञान प्रदर्शनी और कला प्रदर्शनी के माध्यम से कार्यक्रम को यादगार बना दिया.

 

* विज्ञान प्रदर्शनी में "टेस्ला कॉइल", "हाइड्रोलिक क्रेन", "पेरिस्कोप" जैसे अभिनव मॉडलों ने सबका ध्यान आकर्षित किया.


* सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में लोकनृत्य, पर्यावरण संरक्षण पर आधारित मंचन और 'नव भारत की झलक' जैसे विषयों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया.


* नाटकों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे संदेशों का प्रभावशाली चित्रण किया गया.


विद्यालय के निदेशक सौमेन दत्ता ने अपने प्रेरणादायक वक्तव्य में कहा कि उल्लास 2025’ विद्यार्थियों को अपनी पहचान बनाने का मंच प्रदान करता है. यह आयोजन उनके नेतृत्व कौशल, संवाद क्षमता और आत्मविश्वास को निखारने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण पहल है.

 

डॉ आरके दास ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता तक सीमित नहीं है, बल्कि हम चाहते हैं कि हमारे विद्यार्थी जिम्मेदार, संवेदनशील और सक्षम नागरिक बनें. ‘उल्लास 2025’ इस उद्देश्य की दिशा में एक सशक्त कदम है.


अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया, जिसमें विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के सहयोग और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही