Hazaribagh News: जिले के चौपारण प्रखंड क्षेत्र में संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटरों की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है. क्षेत्र में दर्जनों अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित हैं. सबसे चिंताजनक स्थिति उन लाइसेंसी सेंटरों की बताई जा रही है, जहां निर्धारित नियमों के बावजूद रेडियोलॉजिस्ट अथवा योग्य चिकित्सक की नियमित मौजूदगी नहीं रहने का आरोप है. कई जगहों पर टेक्निशियन के भरोसे ही अल्ट्रासाउंड जांच की जा रही है.
इसे भी पढ़ें:
नियमानुसार अल्ट्रासाउंड जांच निर्धारित कानूनी प्रावधानों और योग्य चिकित्सक की निगरानी में ही होनी चाहिए. इसके बावजूद कुछ सेंटरों में जांच के दौरान योग्य चिकित्सक की अनुपस्थिति को लेकर सवाल उठ रहे हैं. जब सेंटर संचालकों से इस संबंध में जानकारी मांगी जाती है, तो कोई डॉक्टर के छुट्टी पर होने की बात कहता है, तो कोई चिकित्सक की अनुपलब्धता की सूचना सिविल सर्जन कार्यालय को पत्र के माध्यम से देने का दावा करता है.
ऐसे में सवाल उठता है कि चिकित्सक की अनुपस्थिति में जांच किसकी निगरानी में की जा रही है और मरीजों की जांच की जिम्मेदारी किसके पास है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

