Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

उमेश पाल हत्याकांड : एक करोड़ की रंगदारी नहीं दी, तो अतीक अहमद ने करवा दी हत्या!

Lucknow : माफिया डॉन अतीक अहमद ने उमेश पाल से एक करोड़ की रंगदारी मांगी थी. नहीं देने पर उसने उमेश पाल की हत्या का फरमान जारी किया था. पुलिस की जांच में यह जानकारी सामने आयी है. आरोप है कि पिछले दिनों एक जमीन पर कब्जे के दौरान अतीक अहमद के गुर्गों ने उमेश पाल से एक करोड़ की रंगदारी मांगी थी. लेकिन उमेश पाल ने रंगदारी देने से मना करते हुए केस दर्ज करा दिया. इससे नाराज अतीक अहमद ने उमेश पाल की हत्या की सुपारी दे दी. इसे भी पढ़ें : ऑस्ट्रेलिया">https://lagatar.in/australia-vandalism-in-brisbanes-lakshmi-narayan-temple-fourth-incident-in-two-months-khalistan-supporters-accused/">ऑस्ट्रेलिया

: ब्रिसबेन के लक्ष्मी नारायण मंदिर में तोड़फोड़, दो माह में चौथी घटना, खालिस्तान समर्थकों पर आरोप

प्रयागराज  में उमेश पाल की करोड़ों की संपत्ति है

प्रयागराज पुलिस के अनुसार धूमनगंज में उमेश पाल की करोड़ों की संपत्ति है. माफिया अतीक अहमद के इशारे पर उसके गुर्गों ने इस प्रापर्टी को कब्जा कर लिया था और एक करोड़ की रंगदारी देने को कहा. उमेश पाल को संदेशा भेजा कि या तो रंगदारी दो या फिर इस प्रापर्टी को भूल जाओ. लेकिन उमेश पाल ने रंगदारी देने से साफ मना करते हुए FIR दर्ज करा दी. यह खबर जब साबरमती जेल में बंद अतीक अहमद तक पहुंची तो उसने उमेश पाल की हत्या करने का फरमान सुना दिया. इसे भी पढ़ें :  CJI">https://lagatar.in/cji-chandrachud-said-fake-news-spreads-fast-on-social-media-truth-becomes-victim/">CJI

चंद्रचूड़ ने कहा, सोशल मीडिया पर फेक न्यूज तेजी से फैलता है, सच्चाई विक्टिम बन जाती है…

खालिद जफर ने उमेश पाल को धमकाया और रंगदारी मांगी

उमेश पाल को सूचना मिली थी कि अतीक के गुर्गे उसकी जमीन पर कब्जा रहे हैं. इस सूचना पर वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि खालिद जफर, मोहम्मद मुस्लिम, अबूसाद, दिलीप कुशवाहा आदि उसकी जमीन पर बाउंड्रीवॉल बनवा रहे हैं. उसी समय खालिद जफर ने उमेश पाल को धमकाया और अतीक की ओर से रंगदारी की मांग की थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही