Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोर्रा थाना क्षेत्र के मटवारी से मिला लावारिस ऑक्सीजन सिलिंडर, जांच में जुटी पुलिस

Advertisement
Advertisement

Hazaribagh: जिले के कोर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत मटवारी इलाके में सड़क किनारे से एक खाली ऑक्सीजन सिलिंडर मिला है. जिसके बाद फिर हजारीबाग में 200 सिलिंडर की चोरी का मामला सुर्खियों में आ गया है. सिलिंडर चोरी के मामले के आज 12 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस मामले का उद्भेदन नहीं कर पाई है. इसी बीच अस्पताल प्रबंधन ने भी थाने में नए आवेदन देकर कहा है कि उनके यहां से केवल 55 छोटे ऑक्सीजन सिलिंडर ही गायब हैं. पुलिस को उनके पहले दिए गए 200 सिलिंडर चोरी के आवेदन की जगह केवल 55 छोटे सिलिंडर चोरी की खोजबीन करें. मटवारी इलाके में जब स्थानीय लोगों ने सिलिंडर को पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने तत्काल वहां पहुंचकर ऑक्सीजन सिलिंडर को अपने कब्जे में ले लिया. और मामले की पड़ताल में जुट गई.

इसे भी पढ़ें- बेरमो">https://lagatar.in/speed-%e2%80%8b%e2%80%8bof-havoc-in-bermo-one-killed-three-injured/77942/">बेरमो

में दिखा रफ्तार का कहर, एक की मौत, तीन लोग घायल

मिलीभगत से सिलिंडर की हेराफेरी!

सूत्र बताते हैं कि अस्पताल के कुछ कर्मियों के मिलीभगत से 55 छोटे सिलिंडर की हेराफेरी की गई है. बताया जा रहा है कि 1 मई के बाद इन घटनाओं को अंजाम दिया गया है. क्योंकि उस समय हजारीबाग में कोरोना अपने उच्च पर था. और लोग जैसे भी हो अपने मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था करने में लगे हुए थे. हालांकि अभी तक पुलिस ने दो अस्पताल कर्मियों को पकड़कर इस मामले में जेल भेज दिया है. और मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें- जयनगर">https://lagatar.in/a-girl-injured-after-falling-wall-in-jayanagar-died-due-to-lack-of-treatment/78058/">जयनगर

में दीवार गिरने से एक बच्ची घायल, इलाज के अभाव में मौत

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही