Search

 
 
 

अनियंत्रित होकर ऑटो सड़क किनारे गड्ढे में गिरा, दो लोग घायल

 

Koderma: कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोसाई टोला आइस फैक्ट्री के सामने एक ऑटो अनियंत्रित होकर पानी से लबालब भरे गड्ढे में जा गिरा. घटना शुक्रवार रात्रि करीब 7:30 बजे की है. इस घटना में दो युवक घायल हो गए हैं. जानकारी के अनुसार ऑटो डोमचांच की ओर से कोडरमा आ रही थी. इसी क्रम में जैसे ही गोसाई टोला आइस फैक्ट्री के समीप पहुंची. गति ज्यादा होने के कारण अनियंत्रित होकर पानी से लबालब भरे गड्ढे में जा गिरी. घटना में कोडरमा थाना क्षेत्र के फरेंदा निवासी 20 वर्षीय अनिल कुमार पिता जगदीश चंद्र यादव को गंभीर चोटे आई. वहीँ 21 वर्षीय रंजीत कुमार पिता महादेव यादव को हलकी फुलकी चोटे आई है.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/05/12-9.jpg"

alt="" class="wp-image-76805" width="1167" height="778"/>
सड़क किनारे गड्ढे में गिरी ऑटो

इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-28-may-who-is-pankaj-mishra-who-can-increase-the-hemants-problem/76427/">शाम

की न्यूज डायरी | 28 May| कौन है पंकज मिश्रा जो बढ़ा सकता है हेमंत की परेशानी। तबादला के बाद भी संयुक्त सचिव अभिषेक श्रीवास्तव क्यों नहीं हटे। कांची नदी के ढहे पुल की होगी जांच। इसके अलावा पढ़ें कई राष्ट्रीय व झारखंड बिहार की खबरें। साथ में कई वीडियो भी देखें।

स्थानीय लोग और राहगीरों की मदद से घायलों को पहुंचाया अस्पताल

घटना के बाद स्थानीय लोग और राहगीरों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया. जहां से अनिल कुमार का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया. वहीं पानी से भरे गड्ढे में फंसे ऑटो को परिजनों के द्वारा ट्रैक्टर की मदद से निकालने का प्रयास किया जा रहा है.

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही