Search

 
 
 

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत रांची में 60 से ज्यादा जगहों पर लगा मेगा जनसेवा शिविर

झारखंड राज्य की रजत जयंती (25 वर्ष) के मौके पर आज 22 नवंबर 2025 को रांची जिले में “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत 60 से अधिक जगहों पर बड़े जनसेवा शिविर लगाए गए. सुबह से ही शहर और गांव- दोनों जगहों में लोगों की भारी भीड़ दिखाई दी.
 

Ranchi : झारखंड राज्य की रजत जयंती (25 वर्ष) के मौके पर आज 22 नवंबर 2025 को रांची जिले में “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत 60 से अधिक जगहों पर बड़े जनसेवा शिविर लगाए गए. सुबह से ही शहर और गांव- दोनों जगहों में लोगों की भारी भीड़ दिखाई दी.

Uploaded Image

एक ही जगह पर कई सरकारी सुविधाएं

इन शिविरों में लोगों को कई विभागों की योजनाओं की जानकारी, आवेदन, मंजूरी और मौके पर ही सामान वितरण की सुविधा दी गई. इससे लोगों में काफी उत्साह दिखा.

 

कहां-कहां लगे शिविर?

ग्रामीण क्षेत्र

अनगड़ा, बेड़ो, बुढ़मू, चान्हो, ईटकी, कांके, खलारी, लापुंग, माण्डर, नगड़ी, नामकुम, ओरमांझी, राहे, रातु, सिल्ली, सोनाहातु और तमाड़ प्रखंड की कई पंचायतों में शिविर आयोजित किए गए.

शहरी क्षेत्र

रांची नगर निगम के वार्ड 04, 05, 06, 07, 08 और 09 में प्रमुख शिविर लगाए गए।


 शिविरों में मिली मुख्य सुविधाएं

वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन के नए और लंबित मामलों की स्वीकृति.

सोना-सोबरन योजना के तहत धोती, साड़ी और लुंगी का वितरण.

दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर और श्रवण यंत्र.

दाखिल-खारिज, लगान रसीद, जाति, आय और आवासीय प्रमाण-पत्र.

आधार कार्ड नामांकन/सुधार, पैन कार्ड.

प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला, किसान क्रेडिट कार्ड आदि योजनाओं की जानकारी और आवेदन.

स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क जांच, दवा वितरण और गोल्डन कार्ड बनाने की सुविधा.

जिला और प्रखंड स्तर के अधिकारी पूरे दिन शिविरों में मौजूद रहे और लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान किया.


उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि लोगों की भारी उपस्थिति और उनके चेहरे की मुस्कान बताती है कि हम सही दिशा में बढ़ रहे हैं. हमारा लक्ष्य है कि हर पात्र व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचे.

 

सेवा का अधिकार सप्ताह 28 नवंबर तक

28 नवंबर तक जिले की सभी पंचायतों और वार्डों में इसी तरह बड़े शिविर लगाए जाएंगे.
जिला प्रशासन ने अपील की है कि सभी लोग अपने नजदीकी शिविर में जाकर योजनाओं का लाभ जरूर लें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही