Lagatar Desk: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मध्यप्रदेश में होने वाले 12 नवंबर को होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया. इस मौके पर उनके साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा उनके साथ मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें:
एल.मुरुगन ने इस महीने की शुरुआत में केंद्रीय सरकार और राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था. उनका राज्यसभा कार्यकाल अप्रैल 2023 तक था. मध्यप्रदेश की कुल 11 सीटें हैं. इसी में से एक सीट पर अब उपचुनाव कराया जा रहा है.
एमपी के सीएम मोहन यादव ने कहा कि हरदीप सिंह पुरी का जो प्रशासनिक अनुभव है. उनका लाभ मध्यप्रदेश को मिलेगा. यह हम सभी के लिए प्रसन्नता और सौभाग्य का विषय है कि मध्यप्रदेश को उनके जैसे अनुभवी, वरिष्ठ एवं कुशल नेतृत्व का साथ मिलने जा रहा है. कहा कि भारत सरकार ने एक मंत्री और कुशल प्रशासक के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं. उनका व्यापक प्रशासनिक अनुभव और कार्यकुशलता निश्चित रूप से केंद्र सरकार के साथ-साथ मध्यप्रदेश के विकास के लिए लाभकारी सिद्ध होगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

