Ranchi News: केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने सोमवार को झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो से मुलाकात की. केंद्रीय मंत्री रांची के बुकरू स्थित सुदेश महतो के आवास पहुंचे. यहां दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल में विभिन्न मुद्दों पर बातचीत हुई.
इसे भी पढ़ें:
मुलाकात के दौरान झारखंड के मौजूदा राजनीतिक हालात, भविष्य की राजनीतिक संभावनाओं और जनजातीय कल्याण से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई. इसके अलावा राज्य और क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर भी दोनों नेताओं ने अपने विचार साझा किए.
इस दौरान सुदेश महतो ने केंद्रीय मंत्री को भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, विचारों और आदर्शों से प्रेरित ‘उलगुलान फाउंडेशन’ की गतिविधियों और उद्देश्यों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि फाउंडेशन भगवान बिरसा मुंडा के विचारों और आदर्शों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से काम कर रहा है.
केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने फाउंडेशन की पहल की सराहना की. उन्होंने भविष्य में केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया. इस अवसर पर गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत मुख्य रूप से उपस्थित थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

