Search

 
 
 

केंद्रीय राज्य मंत्री एल मुरुगन ने दिया इस्तीफा, लिखा- नेशन फर्स्ट, पार्टी नेक्स्ट, सेल्फ लास्ट

Lagatar Desk: अपने इस्तीफे में उन्होंने लिखा है- भारत माता और तमिलनाडु की सेवा करना उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है. अब मैं जमीनी स्तर पर लौटकर कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा होकर 2029 चुनाव से पहले तामिलनाडु में भाजपा को मजबूत करने के लिए पूर्णकालिक समपर्पित होना चाहता हूं. नेशन फर्स्ट, पार्टी नेक्स, सेल्फ लास्ट.
 
एल मुरुगन ने मोदि कैबिनेट से दिया इस्तीफा

Lagatar Desk: केंद्रीय राज्य मंत्री एल मुरुगन ने मंगलवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. वह सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्यकमंत्री थे. इसके साथ ही उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है. एल मुरुगन तमिलनाडु के रहने वाले हैं.

 

इस्तीफे की असली वजह का तो पता नहीं चल पाया है कि लेकिन उन्होंने इस्तीफे से संबंधित जो पत्र लिखा है कि उसमें कहा है कि वह जमीनी स्तर के नेता रहे हैं और फिर से जमीनी स्तर पर ही काम करना चाहते हैं. वह चाहते हैं कि अगले लोकसभा चुनाव से पहले वह तमिलनाडु में जनता के बीच रहकर भाजपा को मजबूत बनाये. 

इसे भी पढ़ें: 

अपने इस्तीफे में उन्होंने लिखा है- भारत माता और तमिलनाडु की सेवा करना उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है. अब मैं जमीनी स्तर पर लौटकर कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा होकर 2029 चुनाव से पहले तामिलनाडु में भाजपा को मजबूत करने के लिए पूर्णकालिक समपर्पित होना चाहता हूं. नेशन फर्स्ट, पार्टी नेक्स, सेल्फ लास्ट. 

 

एल मुरुगन के इस्तीफे को लेकर जो अटकलें लगायी जा रही है, उसमें कहा जा रहा है कि मोदी सरकार कैबिनेट का विस्तार करना चाहती है. राज्यों में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर नए मंत्री बनाना चाहती है. लेकिन पिछले दो महीने से सरकार इसमें सफल नहीं हो पा रही थी. क्योंकि कई मंत्रियों ने इस्तीफा देने से कथित तौर पर इंकार कर दिया था. लेकिन एल मुरुगन के इस्तीफे के साथ ही लगता है इस्तीफों का दौर शुरु होगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही