Search

 
 
 

गढ़वा से अनोखा मामला : होटलों में पकड़े गए चार जोड़ों ने रचाई शादी, एक ने सड़क को ही बना लिया मंडप

झारखंड के गढ़वा जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां होटलों में कथित सेक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस की छापेमारी के बाद हिरासत में लिए गए चार जोड़ों ने परिजनों की मौजूदगी में शादी कर ली।
 

Garhwa :  झारखंड के गढ़वा जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां होटलों में कथित सेक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस की छापेमारी के बाद हिरासत में लिए गए चार जोड़ों ने परिजनों की मौजूदगी में शादी कर ली.

 

एक जोड़े ने तो बीच सड़क पर ही एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर शादी कर ली. मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इलाके में चर्चा का विषय बन गया है.

 

Uploaded Image

एक जोड़े ने बीच सड़क पर ही रचाई शादी

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि गढ़वा के तिवारी सहित कई होटलों में अवैध गतिविधियों और कथित सेक्स रैकेट का संचालन हो रहा है. इसी आधार पर पुलिस ने सोमवार को शहर के कई होटलों में औचक छापेमारी की.

 

तलाशी के दौरान कई युवक-युवतियां संदिग्ध स्थिति में पाए गए, जिसके बाद पुलिस ने होटल संचालकों, मैनेजर समेत 12 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया. पूछताछ के बाद कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

 

छापेमारी के दौरान पकड़े गए कुछ जोड़ों ने पुलिस को बताया कि वे आपसी सहमति से रिलेशनशिप में हैं और सभी बालिग हैं. उन्होंने यह भी कहा कि वे जल्द ही शादी करने वाले हैं. इसके बाद पुलिस ने उनके परिजनों को बुलाकर सत्यापन किया और समझाइश के बाद उन्हें बंधपत्र पर छोड़ दिया.

 

Uploaded Image

लड़के ने लड़की की मांग में भरा सिंदूर

 

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन होटलों को सील कर दिया है, जिनमें एसएनसी, आरडीएस और तिवारी इन शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही