Ranchi News : जेल आईजी के निर्देश पर जांच अधिकारियों का दल बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल पहुंचा. जांच दल का नेतृत्व निदेशक ज्ञान शंकर जयसवाल कर रहे हैं. इस जांच टीम में प्रोबेशन अधिकारी चंद्र मौली सिंह सहित अन्य को शामिल किया गया है. बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में विचाराधीन कैदी के साथ हुए अप्राकृतिक यौनाचार के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराये जाने के बाद जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने विभागीय स्तर पर भी मामले की जांच का आदेश दिया है.
इसे भी पढ़ें
उल्लेखनीय है कि खेलगांव थाने में इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसमें आरोप लगाया गया है कि विचाराधीन कैदी के साथ आपराधिक गिरोह के सदस्यों में अप्राकृतिक यौनाचार किया. इसके लिए विचाराधीन कैदी को पहले नशीला पदार्थ पिलाया गया. विचाराधीन कैदी के साथ जेल में जनवरी 2026 से 12 जून 2026 के बीच अप्राकृतिक यौनाचार की घटना तीन बार हुई. प्राथमिकी में कुल 14 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है. इसमें जेल अधिकारियों के अलावा घटना में शामिल आपराधिक गिरोह के सदस्य शामिल हैं.

