Search

 
 
 

UP : भारी बारिश के बीच 100 साल पुराना मकान ढहा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया है. यहां प्रतापगढ़ जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली मोहल्ले में गुरुवार देर रात करीब 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिर गया. इस हादसे में परिवार के छह लोगों की मलबे में दबने से मौत हो गई. जबकि एक युवक की जान बच गई. मृतकों में प्रमोद श्रीवास्तव, उनकी पत्नी, बेटा, बहू और परिवार के दो मासूम बच्चे शामिल हैं.
 

Lagatar Desk : उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया है. यहां प्रतापगढ़ जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली मोहल्ले में गुरुवार देर रात करीब 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिर गया. इस हादसे में परिवार के छह लोगों की मलबे में दबने से मौत हो गई. जबकि एक युवक की जान बच गई. मृतकों में प्रमोद श्रीवास्तव, उनकी पत्नी, बेटा, बहू और परिवार के दो मासूम बच्चे शामिल हैं.  

 

 

एक कमरे में सो रहा था पूरा परिवार

घटना के संबंध में बताया जाता है कि परिवार के सभी सदस्य एक ही कमरे में सो रहे थे. तभी बीती रात करीब दो बजे अचानक मकान की छत और दीवारें गिर गईं और सभी मलबे में दब गए. तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी.

 

मलबा हटाने में कई घंटे लगे

स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से राहत कार्य शुरू किया. लेकिन भारी मलबे के कारण काफी कठिनाई हुई. इसके बाद सीओ सिटी आशुतोष मिश्र, नगर कोतवाली पुलिस, फायर ब्रिगेड और अन्य बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं और  जेसीबी व  दूसरे उपकरणों की मदद से मलबा हटाया. इसके बाद सभी लोगों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया. हालांकि परिवार का एक सदस्य की जान बच गई. 

 

लगातार बारिश बनी हादसे की वजह

प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश से मकान की दीवारें और छत कमजोर हो गई थीं. इसी कारण पूरा ढांचा अचानक ढह गया. प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि मकान की खराब स्थिति को लेकर पहले कोई शिकायत या चेतावनी दी गई थी या नहीं.

 

इलाके में शोक का माहौल

एक ही परिवार के छह लोगों की मौत से पूरे महुली मोहल्ले में शोक की लहर है. प्रशासन ने भी पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है. साथ ही लोगों से अपील की है कि लगातार बारिश के दौरान जर्जर और कमजोर मकानों में रहने से बचें, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही