Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

यूपी चुनाव : मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा-सपा पर बोला हल्ला, कहा, सर्वे वाले कम न आंकें, बसपा सरकार बनायेगी

Advertisement
Advertisement
Lucknow :  बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व CM मायावती  ने  आज यूपी चुनाव को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. विधानसभा चुनाव  की तारीख घोषित होने के एक दिन बाद रविवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मायावती ने निर्वाचन आयोग से अनुरोध किया कि वह चुनावों को धार्मिक रंग देकर स्वार्थ की संकीर्ण राजनीति करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाये. बसपा प्रमुख ने पत्रकारों से कहा, उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए कार्यक्रमों की घोषणा की जा चुकी है. इसे भी पढ़ें : यूपी">https://lagatar.in/up-election-akhilesh-yadav-needs-money-from-the-commission-to-contest-elections-said-bjp-is-far-ahead-of-us-in-digital-infrastructure/">यूपी

इलेक्शन : अखिलेश यादव को चाहिए चुनाव लड़ने के लिए आयोग से पैसा, कहा, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में भाजपा हमसे कहीं आगे…

आयोग आदर्श आचार संहिता पूरी सख्ती से लागू कराये

उन्होंने कहा कि इन राज्यों में चुनाव के मद्देनजर यह जरूरी है कि निर्वाचन आयोग आदर्श आचार संहिता को पूरी सख्ती से लागू कराने के लिए ठोस कदम उठाये, ताकि आमजन में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने के संबंध में विश्वास कायम हो सके. मायावती ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ वर्षों में चुनावों के दौरान हर प्रकार की धांधली करने तथा सत्ता और धर्म का चुनावी लाभ लेने के लिए अनुचित काम करने की प्रवृत्ति घातक रूप में बढ़ी है. मायावती ने कहा कि  पिछले कुछ चुनावों में कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच भी जिस प्रकार से रैलियों एवं रोड शो आदि के जरिये आचार संहिता का खुला उल्लंघन किया गया है, उससे पूरा देश हैरत में है. इसके अलावा, पिछले कुछ वर्षों से चुनावों को धार्मिक रंग देकर जिस प्रकार से स्वार्थ की संकीर्ण राजनीति की जा रही है, उस पर भी चुनाव आयोग को सख्त कदम उठाने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें : यूपी">https://lagatar.in/news-from-up-ed-joint-director-rajeshwar-singh-can-contest-on-bjp-ticket/">यूपी

से आयी खबर, भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं ED के संयुक्त निदेशक राजेश्‍वर सिंह,सहारा प्रमुख को भेजवाया था जेल

मायावती ने अपने कार्यकाल में कानून व्यवस्था को बेहतर करार दिया 

उत्तर प्रदेश में चार बार मुख्यमंत्री रह चुकीं मायावती ने अपने कार्यकाल में कानून व्यवस्था को बेहतर करार देते हुए राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा पर आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार के पक्षपातपूर्ण रवैये के कारण राज्य में अपराधियों का जंगलराज है और हर जाति एवं वर्ग के लोग दुखी हैं. उन्‍होंने कहा, इस चुनाव में भाजपा सत्ता से बाहर हो जायेगी,  बशर्ते सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग तथा वोटिंग मशीन के साथ कुछ गड़बड़ी नहीं की जाये. मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) का नाम लिये बिना कहा.

सपा का सपना 10 मार्च को हवा हवाई होने वाला है

प्रदेश में एक पार्टी ऐसी भी है जो दूसरे दलों से निकाले गये लोगों और कुछ दलों के साथ गठबंधन कर 403 में से 400 सीट जीतने का सपना देख रही है, लेकिन उसका सपना 10 मार्च को हवा हवाई होने वाला है. यही स्थिति भाजपा एवं अन्य दलों की होगी. कहा कि बसपा ही लोकप्रिय सरकार बनायेगी.  उन्होंने भरोसा दिलाया कि बसपा आदर्श आचार संहिता का पूरी ईमानदारी से पालन करेगी. पूर्व मुख्यमंत्री ने आयोग से अनुरोध किया कि चुनाव में किसी को किसी भी प्रकार की बाधा पैदा करने की इजाजत नहीं मिले. स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाये, ताकि मतदाता, खासकर दलित एवं अन्य कमजोर वर्गों के लोग वहां अपना वोट डाल सकें. मायावती ने जानकारी दी कि उन्होंने उम्मीदवारों के चयन के लिए लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में प्रमुख बसपा नेताओं की बैठक बुलाई है. मायावती ने कहा कि चुनाव पूर्व सर्वेक्षण कराने वाली एजेंसियां भले ही बसपा को दौड़ से बाहर दिखाती रहें लेकिन जनता उनकी पार्टी को जितायेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही