Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एयर इंडिया की फ्लाइट में फिर बवाल, यात्री ने क्रू मेंबर के साथ मारपीट की, दिल्ली वापस लौटा विमान

NewDelhi : एयर इंडिया की फ्लाइट में आये दिन कुछ ना कुछ बवाल होता रहता है. ताजा मामला दिल्ली से लंदन के लिए उड़ान भरी एयर इंडिया की फ्लाइट का है. फ्लाइट में एक यात्री ने क्रू मेंबर के सदस्यों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की. इस विवाद में क्रू मेंबर के दो सदस्यों को चोटें भी आयी है. जिसके बाद विमान को वापस दिल्ली एयरपोर्ट में लैंड कराया गया. एयरलाइंस ने यात्री के खिलाफ शिकायत दर्ज की है और पुलिस ने उसे एयरपोर्ट पर ही रोका दिया है. (पढ़ें, मधुबनी">https://lagatar.in/madhubani-laborers-son-won-rs-1-crore-in-dream-11-congratulations-poured-in/">मधुबनी

: मजदूर के बेटे ने ड्रीम 11 में जीते 1 करोड़ रुपये, बधाईयों का लगा तांता)

दोपहर के बाद फिर से लंदन के लिए उड़ान भरेगा विमान

जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया की फ्लाइट (AI-111) ने सुबह 6.35 बजे दिल्ली से उड़ान भरी थी. उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद यात्री और क्रू मेंबर के बीच विवाद हो गया है. विवाद इतना बढ़ गया कि यात्री ने क्रू मेंबर के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की. इस विवाद में क्रू मेंबर के दो सदस्यों को चोटें भी आयी है. यात्री को शांत करने की कोशिश की. लेकिन वह हंगामा करता रहा. जिसके बाद मजबूरन फ्लाइट को वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग करानी पड़ी. हालांकि विमान दोपहर के बाद फिर से लंदन के लिए उड़ान भरेगा. इसे भी पढ़ें : बाबूलाल">https://lagatar.in/daltonganj-court-acquitted-babulal-marandi-know-what-is-the-matter/">बाबूलाल

मरांडी को डाल्टनगंज कोर्ट ने किया बरी, जानें क्या है मामला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही