Search

 
 
 

लोकसभा-राज्यसभा में विपक्षी दलों का हंगामा, नारेबाजी,कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित

भारी हंगामे के कारण आज शुक्रवार को लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गयी. हालांकि लोकसभा में इससे पहले MSME संशोधन विधेयक बिना चर्चा के पास हो गया. आज 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों ने मंदिर चंदा चोरी मामले और नीट पेपर लीक मुद्दे पर हंगामा बरपाया.सरकार से जवाब तलब किया.
 

NewDelhi : भारी हंगामे के कारण आज शुक्रवार को लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गयी. हालांकि लोकसभा में इससे पहले MSME संशोधन विधेयक बिना चर्चा के पास हो गया. आज 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों ने मंदिर चंदा चोरी मामले और नीट पेपर लीक मुद्दे पर हंगामा बरपाया.सरकार से जवाब तलब किया.

 

विपक्ष के हंगामे से खफा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा,  इस तरह बार-बार सदन रोकना ठीक नहीं है. शुरूआत में लोकसभा की कार्यवाही   विपक्ष के हंगामे के कारण 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी. बाद में कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा जारी रहा. इसके बाद सदन सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया. 

 

11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने पर विपक्ष के हंगामे से पूर्व ओम बिरला ने आजादी की लड़ाई में शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करते हुए बताया कि 9 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ है. इसी मौके पर सदन ने सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी.  
 


राज्यसभा की बात करें तो आज भी यहां विपक्षी सांसदों ने बवाल काटा. उन्होंने अमित शाह सदन में आओ के नारे लगाये. विपक्षी सांसदों को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने जवाब दिया,  अमित शाह सुबह से रात तक संसद में ही रहते हैं. लेकिन विपक्ष का हंगामा जारी रहा.

 

यह देख सभापति ने शुरुआत में कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी.  12 बजे कार्यवाही शुरू होते ही फिर हंगामा शुरू हो गया. इसके बाद राज्यसभा भी सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गयी. सरकार ने विपक्ष पर सदन की कार्यवाही न चलने देने और चर्चा से भागने का आरोप लगाया है.  

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही