Search

 
 
 

पैक्स को दिए गए अनुदान पर विधानसभा में घमासान, विधायक जनार्दन पासवान ने उठाए सवाल

Ranchi: विधानसभा में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा पशुओं के लिए दिए गए अनुदान को लेकर जोरदार बहस देखने को मिली. विधायक जनार्दन पासवान ने विभाग की ओर से दिए गए जवाब पर नाराजगी जताते हुए अनुदान और कर्ज की राशि को लेकर स्पष्ट जानकारी मांगी. विधायक ने कहा कि विभाग द्वारा पैक्स (प्राथमिक कृषि साख समितियों) को ट्रैक्टर और गाय उपलब्ध कराए गए थे.
 

Ranchi: विधानसभा में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा पशुओं के लिए दिए गए अनुदान को लेकर जोरदार बहस देखने को मिली. विधायक जनार्दन पासवान ने विभाग की ओर से दिए गए जवाब पर नाराजगी जताते हुए अनुदान और कर्ज की राशि को लेकर स्पष्ट जानकारी मांगी.

 

झारखंड विधानसभा बजट सत्र की सभी खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें. 

विधायक ने कहा कि विभाग द्वारा पैक्स (प्राथमिक कृषि साख समितियों) को ट्रैक्टर और गाय उपलब्ध कराए गए थे. उन्होंने सवाल उठाया कि यह सहायता कर्ज के रूप में थी या अनुदान के रूप में, सरकार इसे स्पष्ट करे.

 

इसपर कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने जवाब देते हुए बताया कि वर्ष 2013-14 में 11 करोड़ 58 लाख 44 हजार रुपये अनुदान के रूप में पैक्स को दिए गए थे. इसके अतिरिक्त विभिन्न योजनाओं के तहत करीब 14 करोड़ रुपये की राशि पैक्स को उपलब्ध कराई गई थी, जिसमें से 5 करोड़ रुपये कर्ज के रूप में दिए गए थे.

 

मंत्री के जवाब पर विधायक ने फिर स्पष्ट ब्योरा प्रस्तुत करने की मांग की, ताकि यह साफ हो सके कि ट्रैक्टर और गाय जैसी परिसंपत्तियां अनुदान के तहत दी गईं या ऋण के रूप में. इस मुद्दे पर सदन में कुछ देर तक तीखी नोकझोंक भी हुई. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पूरे मामले को मंत्री महोदय पुनः विभाग से देख लें और मान्य सदस्य को जानकारी दें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही