Chatra News: टंडवा थाना क्षेत्र के सिदपा गांव में आदिवासी महिला से दुष्कर्म के आरोप को लेकर मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ. ग्रामीणों ने आरोपी शहबाज अंसारी को पकड़कर एक घर में बंद कर दिया और उसकी पिटाई की कोशिश की. सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर भीड़ ने पथराव कर दिया.
इसे भी पढ़ें:
पथराव में टंडवा थाना प्रभारी पप्पू शर्मा के सिर में गंभीर चोट लगी. हालात काबू करने के लिए पुलिस ने तीन राउंड हवाई फायरिंग की, जिसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस वहां से निकली. घायल थाना प्रभारी को NTPC के संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस महिला से दुष्कर्म के आरोपों की जांच के साथ पुलिस पर हमला करने वालों की पहचान में जुटी है. फिलहाल गांव में तनावपूर्ण लेकिन स्थिति नियंत्रण में है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

