Search

 
 
 

राज्यसभा में SIR पर चर्चा की मांग पर हंगामा, विपक्ष ने सदन का बहिष्कार किया

टीएमसी सांसद  ने कहा कि पश्चिम बंगाल में  जारी SIR प्रक्रिया में भारी गड़बड़ी चल रही है.उन्होंने इस मुद्दे पर सदन में चर्चा कराने की मांग की. इस मुद्दे पर नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ओ'ब्रायन के समर्थन में उतर आये.
 

New Delhi/Kolkata : विपक्षी दलों ने आज मंगलवार को राज्यसभा में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में अनियमितता का आरोप लगाते हुए  भारी हंगामा किया. इस पर चर्चा कराने की मांग की. सभापति द्वारा इसकी इजाजत नहीं मिलने पर सभी सदन का बायकॉट कर बाहर चले गये.

 

सभापति सीपी राधाकृष्णन ने  विपक्ष की मांग खारिज कर दी. कहा कि पिछली सत्र में चुनाव सुधारों पर बहस हो चुकी है. उस पर  सभी को बोलने का समय मिला था.

 

इससे पहले राज्यसभा में आज टीएमसी सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने व्यवस्था का प्रश्न उठाया. कहा कि नेता सदन जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को विपक्ष का नाम लेकर सदन में SIR का मुद्दा उठाया था.  

 

टीएमसी सांसद  ने कहा कि पश्चिम बंगाल में  जारी SIR प्रक्रिया में भारी गड़बड़ी चल रही है.उन्होंने इस मुद्दे पर सदन में चर्चा कराने की मांग की. इस मुद्दे पर नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ओ'ब्रायन के समर्थन में उतर आये.  

 

खरगे ने कहा कि टीएमसी सांसद ने महत्वपूर्ण विषय उठाया है. आरोप लगाया कि विभिन्न राज्यों में  जारी एसआईआर प्रक्रिया में गड़बड़ी की जा रही है. कहा कि इस मुद्दे पर सदन में चर्चा की जाये. इस क्रम में कांग्रेस और टीएमसी सहित विपक्ष के कई सदस्य आसन के निकट पहुंच गये और  एसआईआर मुद्दे पर चर्चा की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे.

 

सभापति ने उनसे सदन को शांतिपूर्वक चलने देने का आग्रह किया, लेकिन विपक्षी सदस्य एसआईआर पर चर्चा की मांग करते रहे. सभापति द्वारा इनकार किये जाने पर सभी सदन से बाहर चले गये. 

 

 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही