Search

 
 
 

UPSSSC एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट भर्ती : 2759 पदों पर आवेदन 22 मई से शुरू

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट (AGTA) ग्रुप-सी पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है.
 

Lagatar desk : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट (AGTA) ग्रुप-सी पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. इस भर्ती के तहत कुल 2759 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 22 मई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 11 जून 2026 निर्धारित की गई है.

 

आयोग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 11 जून 2026 ही है. अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र में सुधार 18 जून 2026 तक कर सकेंगे.आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी.

 

आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए समान रखा गया है. सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी/एसटी तथा दिव्यांग (PH) अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 25/- निर्धारित किया गया है. शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS, कैश कार्ड या मोबाइल वॉलेट के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है.

 

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें, ताकि पात्रता एवं अन्य शर्तों की पूरी जानकारी प्राप्त हो सके.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही